कांवड़ यात्रा: 6 से 11 अगस्त तक मुरादाबाद शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद, कई रूट बदले

कांवड़ यात्रा को देखते हुए मुरादाबाद यातायात पुलिस ने 6 अगस्त दोपहर 2 बजे से 11 अगस्त शाम 5 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इस दौरान एनएच-9 पर भी भारी वाहन नहीं चल सकेंगे और उन्हें डायवर्जन रूट से गुजरना होगा।

दिल्ली और मेरठ जाने वाले भारी वाहन गांगन तिराहा से मैनाठेर, सिरसी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर और हापुड़ होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। जरूरत पड़ने पर हल्के वाहनों का भी इसी मार्ग से डायवर्जन किया जा सकता है।

बरेली और लखनऊ जाने वाले भारी वाहन गांगन तिराहा से मैनाठेर, सिरसी, संभल, गंवा रोड और खिरनी कट होते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते जाएंगे।

रामपुर जाने वाली रोडवेज और अन्य बसें आजादनगर, कुंदरकी, बिलारी और शाहबाद होकर चलेंगी। वहीं बिजनौर जाने वाली बसों को प्रेम वंडरलैंड, रामपुर दोराहा, ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़ और धामपुर के रास्ते भेजा जाएगा।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले बदले हुए रूट की जानकारी जरूर ले लें। जरूरत पड़ने पर यातायात व्यवस्था में समय और परिस्थितियों के अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!