उत्तर प्रदेश मथुरा परिक्रमा के दौरान टेम्पो में छूटा बैग पुलिस ने किया बरामद, लाइसेंसी पिस्टल समेत सामान लौटाया

मथुरा/गोवर्धन, 31 जुलाई। गोवर्धन में श्री गिरिराज महाराज की परिक्रमा के दौरान टेम्पो में छूटे एक श्रद्धालु के बैग को थाना गोवर्धन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। बैग में लाइसेंसी पिस्टल, उसके वैध अभिलेख, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी सुरक्षित मिली।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु अपना बैग भूलवश एक टेम्पो में छोड़ गए थे। सूचना मिलते ही थाना गोवर्धन पुलिस सक्रिय हो गई और परिक्रमा मार्ग तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संबंधित टेम्पो की पहचान की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने टेम्पो को ट्रेस कर 30 जुलाई को बैग को शत-प्रतिशत सुरक्षित बरामद कर लिया।

अपना कीमती सामान वापस मिलने पर श्रद्धालु ने थाना गोवर्धन पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक मोहन लाल, कांस्टेबल विशाल चौहान, प्रीत कुमार तथा राहुल बाल्यान की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!