दिनांक 03.08.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से फर्जी वकालत कर लोगो से धन अर्जित करने वाला 01 अभियुक्त वीर सिंह सिसौदिया पुत्र ओमवीर सिंह को कोर्ट के गेट नम्बर-2 के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से फर्जी एवं कूटरचित प्रपत्र व वकील की नौटरी मोहर आदि बरामद हुए है।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उसके द्वारा स्वयं को सूरजपुर कोर्ट में अधिवक्ता के रुप में प्रदर्शित किया गया तथा आमजन से साथ जमानत दिलाने व कोर्ट में मुकदमें लड़ने के नाम पर फर्जी एवं कूटरचित प्रपत्र तैयार कर फर्जी अधिवक्ता की मोहर लगाकर प्रपत्रो की नौटरी करते हुए अवैध रुप से धन अर्जित किया गया।
अभियुक्त का विवरण-
वीर सिंह सिसौदिया पुत्र ओमवीर सिंह निवासी ग्राम ऊँचा अमीपुर, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 40 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण-
1.मु0अ0सं0- 192/2017 धारा 435/506 भादवि थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0- 425/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-
1-फाईल कोर्ट सम्बन्धी 05 प्रपत्र
2-कूटरचित अधिवक्ता 03 नोटरी मोहरे।
मीडिया सेल
पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर।
