नोएडा कमिश्नरेट का सिपाही पुनीत कुमार जेल भेजा, ड्रग माफिया को संरक्षण देने का आरोप

नोएडा/मेरठ | नोएडा कमिश्नरेट में तैनात सिपाही पुनीत कुमार को भ्रष्टाचार के आरोप में मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला
आरोप है कि सेक्टर-20 में तैनाती के दौरान सिपाही पुनीत कुमार अवैध गांजे की तस्कर और ड्रग माफिया नूरी-हेमा को संरक्षण दे रहा था। इस दौरान उसकी ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई थीं, जिसमें उसके अवैध संबंधों के सबूत मिले।

सबूत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की। जांच के बाद पुनीत कुमार को सेवा से टर्मिनेट कर दिया गया।

अब जेल भेजा गया
विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का केस भी दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई मेरठ एंटी करप्शन कोर्ट में हुई, जहां से कोर्ट ने सिपाही पुनीत कुमार को जेल भेजने का आदेश दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वर्दी को बदनाम करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!