लखनऊ: सीएम योगी आज मेरठ में कांवड़ियों पर करेंगे पुष्पवर्षा

लखनऊ | श्रावण मास में शिवभक्तों की आस्था को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ पहुंचेंगे। यहां वो कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करेंगे।

कार्यक्रम मेरठ के मोदीपुरम में आयोजित किया जाएगा। सीएम योगी हेलीकॉप्टर से पहुंचकर कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं पर फूल बरसाएंगे।

हर साल की तरह इस बार भी यूपी सरकार श्रावण में कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम कर रही है। पुष्पवर्षा के जरिए सरकार शिवभक्तों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करेगी।

प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!