संभल | संभल जिला कोर्ट के बंदीगृह में ड्यूटी के दौरान दो सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे की वर्दी भी फाड़ दी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, GRP का एक सिपाही अभियुक्त को कोर्ट में दाखिल कराने पहुंचा था। इसी दौरान बंदीगृह में तैनात सिपाही से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।
मारपीट इतनी बढ़ गई कि दोनों सिपाहियों की वर्दी फट गई। मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
घटना के बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
