ग्रेटर नोएडा सूरजपुर कोर्ट में फर्जी वकील गिरफ्तार, फर्जी वकालत कर लाखों की ठगी

ग्रेटर नोएडा | गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सूरजपुर कोर्ट के बाहर फर्जी तरीके से वकालत कर लोगों से लाखों रुपये वसूलने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को अधिवक्ता बताकर जमानत कराने और मुकदमा लड़ने के नाम पर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाता था।

पुलिस को कैसे मिली सूचना
सूरजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कोर्ट परिसर के आसपास एक व्यक्ति खुद को वकील बताकर लोगों से मोटी रकम ऐंठ रहा है। जांच में पता चला कि आरोपी के पास न तो कोई डिग्री थी और न ही बार काउंसिल का लाइसेंस।

पुलिस ने आरोपी को थाना सूरजपुर के बाहर से गिरफ्तार किया। उसके पास से फर्जी नोटरी की मोहरें, कूटरचित दस्तावेज और फर्जी केस फाइलें बरामद की गईं।

कैसे करता था ठगी
पुलिस के अनुसार, आरोपी कोर्ट के बाहर मुवक्किलों को झांसे में फंसाता था। जमानत कराने, तारीख बढ़वाने और केस लड़ने के नाम पर मोटी फीस मांगता था। कई लोगों से लाखों रुपये ले चुका था। उसकी वजह से कई लोगों के केस भी खतरे में पड़ गए थे।

पुलिस की अपील
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वकील को फीस देने या दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी पहचान और बार काउंसिल का कार्ड जरूर चेक करें। कोर्ट के बाहर खड़े किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!