मेरठ गन्ने के खेत गौरव चौधरी ने छात्रा के साथ किया था दुष्कर्म, बढ़ाई गई धारा


-एससी-एसटी लगाकर मुकदमे की विवेचना सीओ ब्रह्मपुरी को सौंप दी गई
आरोपित गौरव चौधरी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया मेरठ
दो घंटे तक अनुसूचित जाति की छात्रा को लेकर गन्ने के खेत में रखकर गौरव चौधरी ने दुष्कर्म किया था। छात्रा के बयानों को आधार बनाते हुए पुलिस ने दुष्कर्म और एससी-एसटी की धारा मुकदमे में बढ़ा दी है। साथ ही परतापुर थाने से विवेचना को सीओ ब्रह्मपुरी को सौंप दिया। आरोपित गौरव को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
काजमाबाद गून निवासी अनुसूचित जाति की छात्रा परतापुर के एक इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ती है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। स्कूल से तीन सौ मीटर पहले गांव निवासी गौरव जाट खेत में चारा काट रहा था। उसने सड़क पर आकर छात्रा से चारे की गठरी उठवाने में मदद करने के लिए कहा। स्टैंड न होने के कारण छात्रा ने साइकिल सड़क किनारे गिरा दी और बैग वहीं रखकर खेत में पहुंच गई। तभी युवक छात्रा का मुंह दबाकर उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। उसके बाद दो घंटे बाद छोड़ा गया। पुलिस ने गौरव चौधरी पर अपहरण और छेड़छाड़ तथा पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को गौरव चौधरी कचहरी के गेट से गिरफ्तार किया। छात्रा ने अपने बयानों में आरोप लगाया कि गौरव चौधरी ने गन्ने के खेत में दुष्कर्म भी किया था। साथ ही छात्रा को जातिसूचक शब्दों से भी बुलाया गया। एसओ अजय शुक्ला ने बताया कि मुकदमे में दुष्कर्म और एससी-एसटी की धारा बढ़ा दी है। विवेचना को थाने से स्थानांतरण कर सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश को सौंप दिया। आरोपित गौरव से पुलिस ने चाकू भी बरामद किया है। चाकू के बल पर ही गौरव ने गन्ने के खेत में छात्रा से दुष्कर्म किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!